3 जून 2015 - 16:01
 इराक़ में आईएसआईएल के क़ब्ज़े से बरामद सऊदी निर्मित हथियार।

इराक़ के स्वयं सेवी बलों ने आईएसआईएल के क़ब्ज़े वाले शहर रोमादी के पश्चिम में दर्जनों तकफ़ीरी आतंकवादियों को ढेर कर दिया और उनके क़ब्ज़े से बड़ी मात्रा में सऊदी अरब में निर्मित हथियार ज़ब्त किए हैं।

इराक़ के स्वयं सेवी बलों ने आईएसआईएल के क़ब्ज़े वाले शहर रोमादी के पश्चिम में दर्जनों तकफ़ीरी आतंकवादियों को ढेर कर दिया और उनके क़ब्ज़े से बड़ी मात्रा में सऊदी अरब में निर्मित हथियार ज़ब्त किए हैं।
अल-बग़दादी इलाक़े में स्वयं सेवी बलों ने तकफ़ीरी आंतकवादी गुट आईएसआईएल को भारी नुक़सान पहुंचाया है। स्वयं सेवी बलों के एक संगठन अल-बुर्राक़ के प्रमुख वासिक़ अल-फ़रतूसी का कहना है कि इस अभियान में एक आतंकवादी को ज़िंदा गिरफ़्तार भी किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, आतंकवादियों के क़ब्ज़े से एक अंतरराष्ट्रीय मोबाइल, इलैक्ट्रीकल बम, आरपीजी और सऊदी अरब में बनने वाली स्वचालित रायफ़लें हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी इराक़ में सऊदी अरब के हस्तक्षेप और आतंकवादी गुटों के समर्थन के सुबूत मीडिया में आ चुके हैं।
दूसरी ओर इराक़ी रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि इराक़ी वायु सेना के हमलों में अल-अंबार, नैनवा और सलाहुद्दीन प्रांतों में कई आतंकवादी ढेर हो गए हैं।